धूमल और नड्डा को पछाड़ते हुए जय राम ठाकुर लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
हिमाचल में विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बहुमत प्राप्त हुआ है, साथ ही बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के चेहरे प्रेम कुमार धूमल अपनी सीट से हार चुके हैं। इसी के साथ ही बीजेपी में हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर अभी तक संशय था। जीत के चार दिन बाद भी अभी तक मुख्यमंत्री के नाम पर सहमति नही बना पाई। हिमाचल पार्टी प्रभारी मंगल पांडेय ने पिछले ही शिमला में भाजपा विधायक दल के साथ बैठक की। इस बैठक में बीजेपी पार्टी हाई कमान कि और से पार्टी पर्यवेक्षक निर्मला सीतारमण और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी उपस्थित थे , वहीं प्रेम कुमार धूमल ने जय राम ठाकुर के नाम पर सहमति जताई गई थी। हालांकि सीएम पद कि रेस में सबसे आगे नाम जय राम ठाकुर का चल रहा था। पांच दिन के बाद आखिरकार बीजेपी ने मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया गया।…
अभी तक आए सर्वे में कौन है किस्से कितना आगे? पढ़िए पूरी ख़बर ⬇️
याद हो कि 9 नवंबर को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में 74 प्रतिशत मतदाता ने मतदान हुआ था। हिमाचल में भाजपा ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर वीरभद्र सिंह की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार को सत्ता से बेदखल करने की मांग की थी और अभी तक आए सभी सर्वे से ऐसा प्रतीत भी हो रहा है। Image Source हिमाचल प्रदेश मे कुल 50,25,941 मतदाता हैं।हिमाचल प्रदेश के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की कुल संख्या 68 है। अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के लिए 20 सीट आरक्षित हैं। एससी के लिए आरक्षित 17 सीट, एसटीएस 3 के लिए आरक्षित हैं। Image Source हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों के लिए 337 उम्मीदवारों में से कुल 19 महिलाएं इस बार चुनाव मैदान में हैं। 337 उम्मीदवारों में से 112 स्वतंत्र उम्मीदवार हैं। हिमाचल प्रदेश में मुख्य चुनाव सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बीच है। Image Source जहां कांग्रेस ने अपने मुख्यमंत्री पद के…
प्रेम कुमार धूमल ने राहुल गांधी को भेजा लीगल नोटिस, जानिए क्या है वजह…..
हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम व वर्तमान चुनाव में सीएम उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को लीगल नोटिस भेजा है। धूमल ने राहुल को भेजे गए नोटिस में 8 नवंबर तक माफी मांगने को कहा है। अगर राहुल ने धूमल से माफी नहीं मांगी तो उनके खिलाफ आपराधिक मानहानि का केस करने की धूमल ने बात कही है। यह मामला एक चुनावी रैली में राहुल द्वारा धूमल के ऊपर लगाए गए आरोपों के कारणवश है। राहुल गांधी ने चंबा व कांगड़ा के नगरोटा की जनसभाओं में आरोप लगाया था कि प्रेम कुमार धूमल ने सरकारी जमीन को हड़पा है और इसी कारण उनके बेटे अनुराग ठाकुर को बीसीसीआई से हटाया गया। इस तरह के आरोपों से हिमाचल में सियासत गरमा गई है। प्रदेश भर में नेता एक-दूसरे पर भ्रष्टाचार के तीखे आरोप लगा चुके हैं। इनमें से जो आरोप सही नहीं है वह मानहानि के केस…
धूमल के मुताबिक इस बार बीजेपी को मिलेगी 68 में से 60 सीटें। जानिए क्या है उनका तर्क
हिंदुस्तान टाइम्स अखबार के साथ हुई बातचीत में प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता कानून और व्यवस्था बहाल होगी, जो उनके मुताबिक वीरभद्र सिंह की अध्यक्षता वाली कांग्रेस सरकार के तहत पिछले पांच वर्षों में बदतर हो गई है। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी की पूरे राज्य में चुनाव रैलियों के साथ, जनता का मन ही ऐसा है कि कांग्रेस का सफाया हो जाएगा। वीरभद्र शासन भ्रष्टाचार और गलत प्रशासन का प्रतीक है और लोगों ने इसे उखाड़ फेंकने का फैसला किया है। कांग्रेस पार्टी के किसी भी बड़े नेता के हिमाचल प्रदेश में प्रचार के नाम आने पर धूमल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पहले ही हार मान चुकी है और हार का सारा ठीकरा वीरभद्र सिंह के सिर फोड़ेगी। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें अपनी पार्टी में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार के प्रति अपनी पार्टी…
जानिए प्रधानमंत्री मोदी के मुताबिक हिमाचल को बर्बाद करने वाले 5 दानवों के बारे में
आज कांगड़ा में जनता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने काफी विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कांग्रेस के नेताओं को आत्मचिंतन करने को कहा तथा हिमाचल प्रदेश की जनता से कांग्रेस मुक्त भारत के उनके लक्ष्य में सहयोग करने का आग्रह किया। पर उनके भाषण का सबसे दिलचस्प भाग वह था जिसमें उन्होंने हिमाचल को बर्बाद कर रहे 5 दानवों के बारे में बात की। जानिए कौन हैं वह 5 दानव 1. खनन माफिया हिमाचल प्रदेश में अपार मात्रा में प्राकृतिक संसाधन उपलब्ध हैं। काफी समय से इन संसाधनों का दुरूपयोग किया गया है जिसमें खनन माफिया का सबसे बड़ा हाथ है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह भू संपदा को लूूट रहे हैं तथा इसे जड़ से उखाड़ फेंकना है। 2. वन माफिया मोदी जी ने वन माफिया को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि यह सब वन संपदा को लूट रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के…
CM के बयान पर धूमल ने कहा-भागने वाला होता है भगौड़ा
Image Source पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बयान, जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा 60 सीटें जीतेगी तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा, पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी भागने वाले को भगौड़ा कहते हैं और अगर आप ऐसे ही राजनीति छोड़ देंगे तो जनता आपसे हिसाब कैसे लेगी। पूर्व मुख्यमंत्री हमीरपुर विस क्षेत्र की सासन पंचायत में दलित सम्मेलन में भाग लेने के उपरांत प्रैस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने दलित के घर नीचे बैठकर भोजन किया। इस दौरान उनके साथ विधायक विजय अग्निहोत्री व प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति के अध्यक्ष डा. सिकंदर भी मौजूद रहे। Image Source मोदी सरकार के पैसे को बांट कर झूठी वाहवाही लूट रही कांग्रेस पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार हिमाचल को करोड़ों रुपए का बजट भेज रही है लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार केंद्र की मोदी…
अमित शाह के यूपी फार्मूले से हिमाचल में साधे जाएंगे 48 लाख वोटर्स
यूपी जेसी जीत हिमाचल में दिलाने के लिए बीजेपी आलाकमान ने कमर कस ली है। शिमला में दिए गए पीएम नरेंद्र मोदी के बयान को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह का फार्मूला अंजाम तक पहुंचाएगा। शाह के यूपी फार्मूले से हिमाचल भाजपा इस पहाड़ी प्रदेश में फतेह पाएगी। पार्टी के अधिकारियों का कहना है कि इस फार्मूले के तहत प्रदेश के 48 लाख वोटर्स साधे बीजेपी के पाले में जाएंगे। ग्रामीण वोटर तक पहुंच बनाने के लिए मंडल स्तर पर बोलेरो गाड़ी दी जाएगी। साथ ही पार्टी के कार्यकर्ताओं को बाइक उपलब्ध करवाई जाएगी, ताकि वे ग्रामीण इलाकों में वोटर्स तक पहुंचें। याद रहे कि हिमाचल भाजपा ने प्रदेश में मिशन फिफ्टी प्लस का लक्ष्य रखा है यानी 68 विधानसभा सीटों वाले राज्य में भाजपा ने पचास से अधिक सीटें जीतने का मिशन तय किया है। प्रदेश में इसी साल चुनाव होने हैं। यूपी में टीम अमित शाह ने वोटर्स से…