धूमल और नड्डा को पछाड़ते हुए जय राम ठाकुर लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
हिमाचल में विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बहुमत प्राप्त हुआ है, साथ ही बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के चेहरे प्रेम कुमार धूमल अपनी सीट से हार चुके हैं। इसी के साथ ही बीजेपी में हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर अभी तक संशय था। जीत के चार दिन बाद भी अभी तक मुख्यमंत्री के नाम पर सहमति नही बना पाई। हिमाचल पार्टी प्रभारी मंगल पांडेय ने पिछले ही शिमला में भाजपा विधायक दल के साथ बैठक की। इस बैठक में बीजेपी पार्टी हाई कमान कि और से पार्टी पर्यवेक्षक निर्मला सीतारमण और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी उपस्थित थे , वहीं प्रेम कुमार धूमल ने जय राम ठाकुर के नाम पर सहमति जताई गई थी। हालांकि सीएम पद कि रेस में सबसे आगे नाम जय राम ठाकुर का चल रहा था। पांच दिन के बाद आखिरकार बीजेपी ने मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया गया।…
नड्डा और धूमल हुए मुख्यमंत्री पद की रेस से बाहर अब सबकी निगाहें जय राम ठाकुर पर
हिमाचल में विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बहुमत प्राप्त हुआ है, साथ ही बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के चेहरे प्रेम कुमार धूमल अपनी सीट से हार चुके है और इसी के चलते ही बीजेपी में हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर अभी भी संशय गहरा रहा है। हिमाचल में पार्टी की जीत के चार दिन बाद भी अभी तक मुख्यमंत्री के नाम पर सहमति नही बन पाई है। हिमाचल पार्टी प्रभारी मंगल पांडेय ने आज शिमला में भाजपा विधायक दल के साथ बैठक करेंगे। बीजेपी पार्टी हाई कमान की ओर से पार्टी पर्यवेक्षक निर्मला सीतारमण और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के भी शिमला पहुंचने की संभावना है लेकिन उनके आने की कोई भी सूचना पार्टी कार्यालय शिमला को नहीं मिली है। वहीं प्रेम कुमार धूमल ने जय राम ठाकुर के नाम पर सहमति जताई। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने जय राम ठाकुर के समीरपुर स्थित आवास में आधा…
अभी तक आए सर्वे में कौन है किस्से कितना आगे? पढ़िए पूरी ख़बर ⬇️
याद हो कि 9 नवंबर को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में 74 प्रतिशत मतदाता ने मतदान हुआ था। हिमाचल में भाजपा ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर वीरभद्र सिंह की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार को सत्ता से बेदखल करने की मांग की थी और अभी तक आए सभी सर्वे से ऐसा प्रतीत भी हो रहा है। Image Source हिमाचल प्रदेश मे कुल 50,25,941 मतदाता हैं।हिमाचल प्रदेश के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की कुल संख्या 68 है। अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के लिए 20 सीट आरक्षित हैं। एससी के लिए आरक्षित 17 सीट, एसटीएस 3 के लिए आरक्षित हैं। Image Source हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों के लिए 337 उम्मीदवारों में से कुल 19 महिलाएं इस बार चुनाव मैदान में हैं। 337 उम्मीदवारों में से 112 स्वतंत्र उम्मीदवार हैं। हिमाचल प्रदेश में मुख्य चुनाव सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बीच है। Image Source जहां कांग्रेस ने अपने मुख्यमंत्री पद के…
राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के लिए हिमाचल कांग्रेस ने अपनी बैठक में लिया यह निर्णय..
सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के बाद अपनी पहली बैठक की। इस बैठक में हिमाचल कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव सर्व सहमति से पारित किया। Image Source हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रस्ताव रखा, जिसे सर्व सहमति से पारित कर दिया गया। गौरतलब है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी 1 दिसंबर को कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन भरने जा रहे हैं। Image Source हिमाचल कांग्रेसी के सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनके अध्यक्ष पद की दावेदारी का समर्थन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि “राहुल का अध्यक्ष बनने से कांग्रेस में युवा जोश और नई सोच का संचार होगा। कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व में आगे बढ़ेगी और जुमलेबजी करने वाली मोदी सरकार को सत्ता से बेदखल कर दिया जाएगा।” Image…
टेलीफोन टैपिंग केस में क्लीन चिट मिलने के बाद आइडी भंडारी ने वीरभद्र सिंह को दी कानूनी कार्रवाई की धमकी…
तथाकथित टेलीफोन टैपिंग केस में एक क्लीन चिट मिलने के एक सप्ताह बाद, हिमाचल के पूर्व डीजीपी आईडी भंडारी ने शनिवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि “एक दल की गलत सलाह पर निर्णय लेकर” मेरे खिलाफ एक तुच्छ केस किया और पिछले पांच सालों से पुलिस और सीआईडी के कामकाज का मजाक बनाकर रख दिया। शिमला में जिला और सत्र न्यायाधीश ने पिछले हफ्ते रमेश झाजटा (वर्तमान में कांगड़ा एसपी और पहले एसपी विजिलेंस) के द्वारा 25 मई 2016 के शिमला सीजेएम के आदेश को चुनौती देते हुए मामले से भंडारी को छुट्टी दे दी थी, जिसमें यह माना गया था कि पूर्व डीजीपी के खिलाफ कोई मामला सामने नहीं आया था। “टेलीफोन टैपिंग” मामले में 2013 में एक FIR दर्ज की गई थी। भंडारी जो 1982 बैच के आईपीएस अधिकारी है को वीरभद्र सिंह द्वारा 2012 में सत्ता में लौटने पर डीजीजी के पद…
सतपाल सिंह सत्ती के मुताबिक 68 में से 50 सीट जीतकर भाजपा बनाएगी सरकार
Image Source हिमाचल प्रदेश भाजपा ने रविवार को विश्वास व्यक्त किया कि पार्टी विधानसभा चुनावों में कम से कम 50 सीटें जीत सकती है और एक स्थिर सरकार बना सकती है। Image Source यह भी पढ़े। जानिए हिमाचल प्रदेश के 12 जिलों के प्रसिद्ध मंदिर तथा मठ के बारे में…… Image Source 9 अक्टूबर को हुए हिमाचल प्रदेश चुनावों के बाद की स्थिति की समीक्षा के लिए भाजपा की कोर समिति रविवार को हमीरपुर में बैठक हुई। Image Source यह भी पढ़े। ताज़ा बर्फबारी की वजह से देवभूमि के यह इलाके 6 महीने के लिए शेष दुनिया से कटे “हमने विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के बाद चुनाव के बाद की स्थिति पर चर्चा की और कुछ जगहों पर प्रचार में हुई कटौती की रिपोर्टों पर चर्चा की लेकिन यह निष्कर्ष पर पहुंच गया कि पार्टी स्थिर सरकार बनाएगी और 68 में से 50 से अधिक सीट जीत सकती है,”…
रिकॉर्ड मतदान के कारण कांटे की टक्कर होने की है संभावनाएं। ये आंकड़े हैं उसका प्रमाण..
9 नवंबर को हुए हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों के दौरान हुए रिकॉर्ड मतदान से कांग्रेस के और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को जबरदस्त परिणाम की अपेक्षा हैं। बीजेपी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार होने की वजह से प्रेम कुमार धूमल को कांग्रेस के वीरभद्र सिंह से कड़ा मुक़ाबले सामना करना पड़ा। इस बार मतदाताओं की संख्या पिछले चुनाव से ज्यादा थी जब उन्होंने वहां सीट जीती थीं। अर्की विधानसभा क्षेत्र जहां वीरभद्र सिंह ने चुनाव लड़ा था, वहां 74.36% मतदाताओं ने अपना मत दिया। इससे पहले, सबसे ज्यादा मतदान 73.46% था। प्रेम कुमार धूमल के विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर में मतदान का औसत 74.07% था, जबकि पिछले चुनाव में सर्वोत्तम 69.33% था। यह कहा जा रहा है कि जहां से भारी मतदान हुआ है वहां इस बार प्रतियोगियों के बीच मुक़ाबला टक्कर का होगा। 2012 के विधानसभा चुनाव में, राज्य में 72.69% मतदान हुआ, जबकि इस बार यह 74.61 के उच्चतम स्तर…
सिरमौर जिला में हुआ सर्वाधिक मतदान,जानिए और जिलों का हाल….
13वी विधानसभा चुनाव में पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस चुनाव में करीब 50 लाख मतदाताओं में से 37 लाख मतदाताओं ने अपने अधिकार का इस्तेमाल किया। जो कि लगभग 75% रहा। इस चुनाव में 337 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाइए। कुछ मतदान केंद्रों पर शाम 5 बजे के बाद भी मतदाताओं की कतारें देखने को मिली। वहीं कुछ जगहो पर ईवीएम में गड़बडी के कुछ मामले सामने आए। जानिए हर जिले में कितना प्रतिशत मतदान हुआ: सिरमौर जिला में प्रदेश में सबसे अधिक 82% मतदान हुआ। सोलन में 77.4% ऊना 76% कुल्लू 77.% किन्नौर 75% बिलासपुर 75% चंबा 74% मंडी 75% शिमला 72.5% लाहौल स्पीति 73.4% कांगड़ा 72% हमीरपुर 69.50% लगाता समाचार पाने के लिए हमारे facebook group onehimachal से जुड़िए । जनता का चुनाव में इतना बढ़-चढ़कर भाग लेना एक जागरूक समाज की निशानी है। लोगों को यह भली-भांति पता है कि उनके मत का कितना महत्व है। अब देखना…
प्रेम कुमार धूमल ने राहुल गांधी को भेजा लीगल नोटिस, जानिए क्या है वजह…..
हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम व वर्तमान चुनाव में सीएम उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को लीगल नोटिस भेजा है। धूमल ने राहुल को भेजे गए नोटिस में 8 नवंबर तक माफी मांगने को कहा है। अगर राहुल ने धूमल से माफी नहीं मांगी तो उनके खिलाफ आपराधिक मानहानि का केस करने की धूमल ने बात कही है। यह मामला एक चुनावी रैली में राहुल द्वारा धूमल के ऊपर लगाए गए आरोपों के कारणवश है। राहुल गांधी ने चंबा व कांगड़ा के नगरोटा की जनसभाओं में आरोप लगाया था कि प्रेम कुमार धूमल ने सरकारी जमीन को हड़पा है और इसी कारण उनके बेटे अनुराग ठाकुर को बीसीसीआई से हटाया गया। इस तरह के आरोपों से हिमाचल में सियासत गरमा गई है। प्रदेश भर में नेता एक-दूसरे पर भ्रष्टाचार के तीखे आरोप लगा चुके हैं। इनमें से जो आरोप सही नहीं है वह मानहानि के केस…
हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी के कारण वीरभद्र सिंह का नाहन दौरा हुआ रद्द
हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी के कारण वीरभद्र सिंह का नाहन दौरा हुआ रद्द। नाहन विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जन सभा को संबोधित करने का कार्यक्रम था। मुख्यमंत्री का आगमन समय 4:30 बजे था । मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर के उड़ान ना भर पाने की वजह से मुख्यमंत्री नाहन जनसभा सम्बोधित नहीं कर पाए। कांग्रेस पार्टी चुनाव होने से पूर्व अपना पूरा ध्यान जनता को लुभाने की कवायदों में लगी है। आज राहुल गांधी पांवटा साहिब में जनता को संबोधित कर चुके हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री के कार्याक्रम का रद्द होना कही ना कही कांग्रेस पार्टी के लिए हानिकारक साबित होगा। उन्होंने फोन पर जनता को संबोधित करते हुऐ ना आ पाने के लिए माफी मांगी।