नशे के खिलाफ शिमला जिला पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नशे के एक बड़े सप्लायर को दिल्ली से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी युवक की पहचान इमेका पी कांक्वेयू (37 )निवासी डेल्टर (नाइजीरिया) के रूप में की गई है। पुलिस ने मामले की पूरी तरह से जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने EenaduNewsPortal को बताया कि 8 अगस्त को शिवालिक नया नंगल भटोली के समीप मनोज कुमार निवासी मोगा पंजाब को 6 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस जांच से पता चला कि आरोपी युवक दिल्ली से नशे की खेप लेकर आता था।
मनोज की निशान देही पर पुलिस ने दिल्ली में दबिश दी जहां से आरोपी नाइजीरियन युवक से 471.70 ग्राम हेरोइन, 0.36 ग्राम कोकीन सहित अन्य नशीले पदार्थ बरामद हुए। बाजार में जिसकी कीमत लगभग 30 लाख के करीब बताई जा रही है।
एसपी संजीव गांधी ने भी मामले की पुष्टि की है। पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है। गौरतलब है कि इससे पहले भी पुलिस नशे की खेप के साथ दिल्ली से नाइजीरियन नागरिक को गिरफ्तार कर चुकी है।
News Source: EenaduNewsPortal
No responses yet