हिमाचल प्रदेश को इंडिया टुडे मीडिया समूह की ओर से पुरस्कार दिया गया। यह पुरस्कार शिक्षा, अधोसंरचना(Infrastructure) और समावेशी विकास क्षेत्र में बड़े राज्यों की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ राज्य हिमाचल को दिया गया।
हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने वीरवार को नई दिल्ली में आयोजित हुए कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से यह पुरस्कार प्राप्त किया।
लगातार समाचार पाने के लिए हमारे facebook group onehimachal से जुड़िए ।
मुख्यमंत्री ने बताया कि कैसे प्रदेश के गठन से लेकर अब तक की विकास यात्रा रही। उन्होंने कहा कि आज हिमाचल देश भर में विकास का आदर्श बनकर उभरा रहा है।
वीरभद्र सिंह ने पंडित जवाहर लाल नेहरू तथा डॉ. वाईएस परमार का प्रदेश के विकास की सुदृढ़ नींव रखने के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि हिमाचल ने प्रदेश गठन के बाद अपनी विकास यात्रा को आरंभ किया।

Source: Facebook Group: Dr. Parmar The Legend
यह भी पढ़े। रोहतांग दर्रा अलगे साल तक गाड़ियों के लिए बंद। चंडीगढ़ में पारा गिरने की गुंजाइश…
एक सर्वे में यह पाया गया था कि हिमाचल प्रदेश में किसी भी पार्टी की सरकार बनने से प्रदेश के विकास में ज्यादा अंतर नहीं आता तथा जो भी सरकार बनती हैं वो जन कल्याण के लिए भरपूर काम करती है। इसी वजह से हिमाचल प्रदेश अन्य राज्यों के मुकाबले काफी क्षेत्रों में बेहतर है।
राज्यों का सुदृढ़ होना आवश्यक
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में राज्यों का सुदृढ़ होना बेहद आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि हम अपने देश को सुदृढ़ बनाना चाहते हैं तो हमें अपनेें राज्यों को मजबूती देनी होगी। उन्होंने प्रदेश को सहायता देने के लिए केंद्र सरकार की मोदी सरकार का आभार भी जताया।
ताज़ा न्यूज और आर्टिकल्स पाने के लिए हमारे facebook page onehimachal से जुड़िए ।
देखिए उसी समारोह में लिए गए कुछ चित्र:
यह भी पढ़े। खुशखबरी: प्रदेश की पहली इलेक्ट्रिक बस ने पूरा किया अपना पहला कमर्शियल रन। पढ़ें पूरी खबर
स्त्रोत: Facebook Page of Virbhadra Singh
No responses yet