सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में कांग्रेस पार्टी ने
हिमाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के बाद अपनी पहली बैठक की।
इस बैठक में हिमाचल कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव सर्व सहमति से पारित किया।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रस्ताव रखा, जिसे सर्व सहमति से पारित कर दिया गया। गौरतलब है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी 1 दिसंबर को कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन भरने जा रहे हैं।
हिमाचल कांग्रेसी के सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनके अध्यक्ष पद की दावेदारी का समर्थन किया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि “राहुल का अध्यक्ष बनने से कांग्रेस में युवा जोश और नई सोच का संचार होगा। कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व में आगे बढ़ेगी और जुमलेबजी करने वाली मोदी सरकार को सत्ता से बेदखल कर दिया जाएगा।”
सुक्खू ने बैठक में कहा कि 19 साल से पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी हैं। वह हमारी मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत हैं और आगे भी वही रहेंगी।
उनके मार्गदर्शन में ही में दस साल तक केंद्र में यूपीए की सरकार रही। प्रदेश कांग्रेस की बैठक में सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री धनी राम शांडिल, आबकारी व कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी, पार्टी उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष चंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
बैठक के दौरान पदाधिकारियों नेताओ कार्यकर्ताओं और जिला व ब्लॉक अध्यक्षों ने विधानसभा चुनाव को लेकर अपने-अपने हलकों का फीडबैक दिया।
सुक्खू ने विधानसभा चुनाव में भीतरी कलह की शिकायतों पर कड़ा संज्ञान लिया। सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों प्रतियाशी और सभी नेताओ को चेतावनी दी कि भितरघात के पुख्ता प्रमाण होने पर ही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में शिकायत करे।
News Source Amarujala
No responses yet