आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हिमाचल प्रदेश मे कुल 50,25,941 मतदाता हैं तथा निर्वाचन क्षेत्रों की कुल संख्या 68 है। अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के लिए 20 सीट आरक्षित हैं। एससी के लिए आरक्षित 17 सीट, एसटीएस 3 के लिए आरक्षित हैं।
हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों के लिए 337 उम्मीदवारों में से कुल 19 महिलाएं इस बार चुनाव मैदान में उतरे थे। 337 उम्मीदवारों में से 112 स्वतंत्र उम्मीदवार थे। हिमाचल प्रदेश में प्रतिस्पर्धा तो सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बीच ही थी।
News Source :- DD National
अभी तक सभी न्यूज़ चैनल भाजपा को आगे बता रहे हैं तथा संकेत दे रहे हैं की पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार हिमाचल प्रदेश में बनेगी।
Image Source :- The Hindu
Image Source Election Commition India
Image Source News18india
अभी सूत्रों से पता चला है की कांग्रेस तथा भाजपा ने 2-2 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। एक सीट निर्दलीय प्रत्याशी के खाते में गई।
मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल को मिली सुजानपुर टीहरा विधानसभा क्षेत्र में हार।
राजींदर राणा ने उन्हें लगभग 3000 वोट से मात दी। जहां भाजपा सरकार बनाने की राह पर अग्रसर है वहीं पर उनके मुख्यमंत्री उम्मीदवार का हारना एक बहुत बड़ा झटका साबित होगा।
अब अंतिम परिणाम आने तक उथल-पुथल का सिलसिला जारी रहेगा। देखना यह होगा कि क्या कांग्रेस पार्टी उलटफेर करने में कामयाब होगी या नहीं तथा क्या भाजपा पुर्ण बहुमत के साथ सरकार बना पाती है या नहीं।
No responses yet