हिमाचल प्रदेश की समुद्र तल से ऊंचाई 350 मीटर से 7,000 मीटर के बीच के लगभग है। हिमाचल प्रदेश को तीन प्रकार की पर्वत श्रृंखलाओं में बांटा गया है।
1. निम्न पर्वत श्रेणी – इस पर्वत श्रेणी को शिवालिक पर्वत के नाम से भी जाना जाता है। शिवालिक शब्द का अर्थ है शिव की जटाएं । इस क्षेत्र की समुद्र तल से ऊंचाई 350 मीटर से 1500 मीटर तक है। प्राचीन काल में शिवालिक पर्वत को मानक पर्वत के नाम से जाना जाता था।

Image Credits: Vikas Attri
इस क्षेत्र में औसत वार्षिक वर्षा 1500 mm से 1800 mm के बीच होती है। हिमाचल प्रदेश के निम्न पर्वत श्रेणी में कांगड़ा उना, हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी, सोलन और सिरमौर के निचले शेत्र आते आते हैं।
2. मध्य पर्वत श्रेणी– इस पर्वत श्रृंखला पर्वत श्रृंखला में सिरमौर जिले के रेणुका, मंडी जिला के करसोग, चंबा की चूराहा और कांगड़ा के ऊपरी भाग जैसे पालमपुर तहसील आदि शामिल है। यह क्षेत्र समुद्र तल से 1500 m से 4500 m के मध्य है। धौलाधार पर्वत श्रृंखला मुख्य रुप से कांगड़ा जिला में पाई जाती है।
Image Source
धौलाधार पर्वत को मुलाक पर्वत के नाम से भी जाना जाता है। धौलाधार पर्वत श्रृंखला का कुछ हिस्सा मंडी व चंबा जिले में भी पड़ता है।
पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला चंबा जिले में पड़ती है।
साच दर्रा: कांगड़ा जिले में स्थित है इसकी समुद्र तल से ऊंचाई 3540 मीटर है।
पतालसू दर्रा: यह कुल्लू जिले में स्थित है इसकी समुद्रतल से ऊंचाई 4470 मीटर है।
3. उच्च पर्वत श्रेणी: इस क्षेत्र को अल्पाइन जोन के नाम से जाना जाता है। इस क्षेत्र के अंतर्गत चंबा जिले की पांगी तहसील और लाहौल स्पीति और किन्नौर जिले आते हैं।
जास्कर पर्वत श्रृंखला इस क्षेत्र में पड़ती है जो हिमाचल प्रदेश को तिब्बत से अलग करती है।
इस पर्वत श्रेणी में स्थित शिपकी दर्रा किन्नौर जिले में स्थित है।इसकी ऊंचाई समुद्र तल से 6608 मीटर है।
किन्नर कैलाश: यह पर्वत किन्नौर जिले में स्थित है। इसकी ऊंचाई समुद्र तल से 6500 मीटर है।
इंदिरासन पर्वत शिखर: यह कुल्लू जिले में स्थित है इसकी ऊंचाई 6220 मीटर है।
सोलागं दर्रा: यह कुल्लू जिले में स्थित है इसकी ऊंचाई 5975 मीटर है।
Image Source: harish kumar
पीर पंजाल: यह श्रृंखला चंबा जिले में स्थित है इसकी ऊंचाई 5972मीटर है।
कैलाश पर्वत श्रृंखला: यह चंबा के भरमौर जिले में स्थित है इसकी ऊंचाई 5660 मीटर है।
श्रीखंड: यह पर्वत श्रेणी कुल्लू जिले में स्थित है इसकी ऊंचाई 5182 मीटर है।
Image Source
पिन पार्वती: यह पर्वत श्रेणी कुल्लू जिले में स्थित है इसकी ऊंचाई लगभग 4800मीटर है।
Image Source
अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।
No responses yet