25 अगस्त को राम रहीम पर फैसले के चलते उस स्टेडियम को जेल में बदला जा रहा है, जहां से कपिल देव, युवराज सिंह और हरभजन सिंह जैसे खिलाड़ी देश को मिले हैं। फैसले से पहले पुलिस, मिलिट्री और सरकार हाईअलर्ट पर हैं।
वहीं में क्रिकेट स्टेडियम को अस्थाई जेल बनाने के निर्देश जारी कर दिये हैं। चंडीगढ़ पुलिस ने भी शहर में सुरक्षा बंदोबस्त चाकचौबंद कर दी है।
हरियाणा के सभी जिलों में धारा 144 लागू हो चुकी है। पंचकूला के सभी स्कूलों ने 24 और 25 अगस्त को बंद रखने की बात कही है। पंचकूला की और आने-जाने वाली बसों पर भी हरियाणा सरकार ने बैन लगा दिया है।चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन छावनी में तब्दील हो चुका है।
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि केंद्र से 75 फोर्स की कंपनियां मिली हैं, जिन्हें तैनात कर दिया गया है।
मोगा और फरीदकोट ज्यादा संवेदनशील जिले है, हर स्थिति से निपटने के लिए तैयारी चल रही है।
पंजाब के लिए करीब 75 कंपनियां बाहर से आई हैं। इसके अलावा पंजाब पुलिस के 11000 जवान और 50 कंपनी पीएपी की है।
अमर उजाला की खबर के अनुसार गृह सचिव ने DGP को निर्देश जारी कर हुड़दंगियों व कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने वालों के लिए अस्थायी जेल तक बनाने के निर्देश दे दिए है, यह जेल सेक्टर 16 का क्रिकेट स्टेडियम होगा।
25 अगस्त को सेक्टर-16 स्टेडियम के आसपास करीब 250 से 300 पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा और पैरा मिलिट्री फोर्स व चंडीगढ़ पुलिस के क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारियों की यहां विशेष ड्यूटी लगाई जाएगी।
प्रशासन ने कहा है कि डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी शहर में घुसने की कोशिश करेंगे और जो पहले ही आ चुके हैं, उन्हें स्टेडियम में डिटेन किया जा सकेगा। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अनुयायियों को हिरासत में लिया जा सकता है, इसी को ध्यान में रखते हुए स्टेडियम को जेल के तौर पर प्रयोग किया जाएगा।
इस स्टेडियम की क्षमता 20 हजार दर्शकों की है।
पंचकूला मोहाली चंडीगढ़ में इस समय हजारों डेरा प्रेमी जुटे हुए हैं। मंगलवार को पूरे दिन सेक्टर-23 में जत्था पहुंचता रहा। पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों ने उनकी जांच भी की। अचानक शहर के अंदर की तरफ बढ़ रहे समर्थकों को रोक दिया गया। अधिकतर समर्थक दूसरे शहरों से आए हुए हैं।
पंजाब के अलग अलग क्षेत्रों से पहुंचने वाले डेरा समर्थकों छोटे छोटे समूहों में शहर में दाखिल होते रहे। औसतन हर मिनट शहर के अलग अलग रास्तों से 30-35 लोग शहर में पहुंचे। पंचकूला के आसपास, धार्मिक जगहो पर रात तक 40 हजार से अधिक समर्थक पहुंच चुके थे। पिछले 24 घंटे में पंचकूला में दाखिल होने वाले समर्थकों में सर्वाधिक पंजाब से हैं, जिनमें महिलाओं की संख्या अधिक हैं।
News Source amarujala
No responses yet